जापान के टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद पटाखे जलाने को लेकर सिडकुल के ग्राम रोशनाबाद में विवाद हो गया। पुलिस ने पटाखे जलाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। उधर, स्टार फारवर्ड खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिजनों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। बुधवार को महिला हॉकी टीम भारत और अर्जेंटीना के बीच हुए मुकाबले में भारत 2-1 से हार गई। आरोप है कि भारत के हारते ही वंदना कटारिया के गांव में कुछ युवकों ने पटाखे जलाने शुरू कर दिए। जैसे ही वंदना के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
जापान के टोक्यो ओलम्पिक में हुए हॉकी मैच में गोलो की हैट्रिक कर इतिहास रचने वाली वंदना कटारिया ने देश का प्रदेश का नाम रोशन किया जिस कारण आज लोगो को बेटियों पर गर्व हो रहा है। हार जीत व प्रदर्शन अभ्यास के साथ साथ कहीं न कहीं होशले पर भी निर्भर करता है। ओर देश की इस बेटी ने न तो कहीं हार मानी और न ही कभी हौसला कम किया।
ओलंपिक में इतिहास रचने वाली बेटी जिसने देश का नाम रोशन किया है।ऐसे में जब उसे अपने ही पड़ोसियों की इस हरकत के विषय मे जानकारी होगी तब उसके मन मे इन लोगो के प्रति क्या भावनाएं उतपन्न होंगी यह तो समय ही बताएगा।लेकिन सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये है कि जहां पूरा देश महिला हॉकी टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहा था।वही इन लोगों ने अपना असल रूप दिखाकर साबित कर दिया कि इन्हें न तो देश से प्रेम है और न बेटियों से।
आपको बता दे गांव के कई लोग भी उनके साथ आ गए। मामले की शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने हंगामा देख एक युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि हार के बाद युवक और उसके साथियों ने पटाखे जलाये थे। उधर, वंदना कटारिया की भाभी सविता कटारिया का कहना है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
कहा कि कार्रवाई न हुई तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगी। उधर, भाई सौरभ कटारिया ने कहा कि दोनों युवक उनके परिवार से ईर्ष्या रखते है। युवक पर कई गई गंभीर आरोप भी परिजनों ने लगाये है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के बीच रंजिश चल रही है। सिडकुल एसओ लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं आई है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ऐसे लोग कहीं न कहीं ईर्ष्या की भावना रखते है।हालांकि परिवारजनों द्वारा निकट पुलिस प्रसाशन को इसकी सूचना दे दी गई है। लेकिन सवाल उठता है कि क्या प्रसाशन द्वारा ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ?


More Stories
सडक दुर्घटनाओ़ की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध बबुग्गावाला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर को किया सीज़…
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी,कोतवाली क्षेत में चैकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध स्मैक की बरामद।
चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा ही परिवहन विभाग की है प्राथमिकता, ग्रीन कार्ड बनवाकर चारधाम यात्रा के लिए प्रस्थान करने वाले वाहनों को अभिनव पहल के अंतर्गत यात्रा सुरक्षा किट का वितरण किया गया प्रारंभ…