तनवीर अली हरिद्वार:– प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब कम शुरू हो गए हैं। सोमवार को कोरोना के 37 नए मरीज मिले और किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। हालांकि बैकलॉग की मौतों के रूप में दो मरीजों की मौत दिखाई गई हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मृतकों की संख्या 7363 हो गई है। उत्तराखंड में कोरोना के कम नए मरीज मिलने के बावजूद संक्रामकता दर अधिक बनी हुई है। एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रामकता दर इस समय 1.17 प्रतिशत चल रही है। जो कि चिंताजनक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को देहरादून जिले में सर्वाधिक नौ नए मरीज मिले। जबकि यूएस नगर में छह, अल्मोड़ा में पांच, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और पिथौरागढ़ में तीन तीन नए मरीज मिले। चम्पावत और टिहरी में एक भी नया मरीज नहीं मिला है।
राज्य के अस्पतालों में भर्ती व होम आईसोलेशन में रह रहे 71 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिससे राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या तीन लाख 28 हजार 224 हो गई है। जबकि राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 574 रह गई है। सोमवार को 22 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 24 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए। राज्य में सोमवार को संक्रमण की दर 0.16 प्रतिशत रही। जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के करीब है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,