तनवीर अली :—हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने चार्ज ले लिया है। चार्ज लेने से पहले विनय शंकर पांडेय ने हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी, दक्ष मंदिर और माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। रोशनाबाद स्थित मुख्यालय पर अधीनस्थ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विनय शंकर पांडेय ने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव और हाल ही में खुले स्कूलों में गाइडलाइंस का पालन कराना अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द हरिद्वार जिले में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
नवनियुक्त जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने हर की पौड़ी, दक्ष मंदिर और माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद हरिद्वार जिलाधिकारी का लिया चार्ज….



More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,