तनवीर अली :–हरिद्वार जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने मेला नियंत्रण भवन (सी.सी.आर.) से कांवड़ियों के सुविधार्थ हरियाणा के यमुनानगर के लिए गंगाजल के टैंकर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि कांवड़ मेला इस साल कोविड के मद्देनजर प्रतिबन्धित होने के कारण हरिद्वार से उत्तर प्रदेश व हरियाणा के विभिन्न बाॅडर जनपदों को पवित्र गंगाजल टैंकरों के माध्यम से भिजवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बार्डरों में 10 टैंकर भिजवाये जा चुके हैं तथा पवित्र गंगाजल की बाॅर्डर एरिया से काफी मांग भी हो रही है, तथा अभी तक 40 टैंकर हम भिजवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं व कोविड को देखते हुये पवित्र गंगाजल विभिन्न जगहों में भेजा जा रहा है ताकि कांवड़ियों को विभिन्न नजदीकी क्षेत्रों में ही पवित्र गंगाजल उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि उत्तराखण्ड राज्य की 10 चैक पोस्टों पर एवं उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा राज्य के आठ समीपवर्ती जिलों में कांवड़ियों हेतु पवित्र गंगाजल टैंकरों के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा।
इस मौके पर एडीएम बी.के.मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता जल निगम मदन सेन वर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,