तनवीर अली हरिद्वार:-- एसएसपी सेन्थिल अबुदई कृष्ण राज ने आज पुलिस कार्यालय, शाखा शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी हरिद्वार महोदय द्वारा सम्बन्धित शाखा में नियुक्त कर्मचारीगण को जांचों को समय से अग्रसारित करने के साथ ही जांचों में गुणवत्ता लाने हेतु निर्दशित किया गया तथा शिकायती प्रार्थना पत्रों की पेंडेंसी की जानकारी लेते हुए प्रार्थना पत्रों का डिस्पोजल किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।एस.एस.पी. महोदय द्वारा शाखा में उचित साफ-सफाई रखते हुए रजिस्टर व राजकीय अभिलेखों के अद्यतन होने पर शाखा मे नियुक्त सभी कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु रिवॉर्ड प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ASP/CO सदर डॉ विशाखा अशोक भदाणे, CO ऑफिस बिजेन्द्र दत्त डोभाल व CO बुग्गावाला राकेश रावत मौजूद रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,