तनवीर अली:— हरिद्वार में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। सहायक अभियंता विद्युत परीक्षण शाला ग्रामीण बहादराबाद के कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे विद्युत कर्मचारियों का कहना है कि 2017 में एक समझौता हुआ था जिसे आज तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड गठन के समय केंद्र द्वारा आश्वासन दिया गया था कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मैं कर्मचारियों के बीच समानता रहेगी। समान वेतन ओर समान सुविधाएं रहेंगी। लेकिन सभी आश्वासन हवाई साबित हुए ।उन्होंने कहा कि 2002 के बाद के कर्मचारियों की पेंशन को भी मुक्त कर दिया गया, जो कि अन्याय पूर्ण है, जिसकी कर्मचारी निंदा करते हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यकर्ता गजेंद्र कौशिक ने कहा कि कर्मचारी अपनी जान को हथेली पर रखकर कार्य करते हैं ।उसके बावजूद उनके साथ किए जा रहे इस भेदभाव को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन…..


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,