प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने आज ऊर्जा विभाग यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल के कर्मियों की हड़ताल के सम्बंध में कर्मचारी संगठनों से वार्ता की। कर्मचारी संगठनों ने अपनी विभिन्न अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया।वार्ता के दौरान कही बिंदुओं पर सहमति बनी एवं अन्य बिंदुओं पर ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने समय मांगकर जल्द ही समाधान करने निर्णय लिया। बैठक में उत्तराखंड विधुत अधिकारी कर्मचारी सयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश हित में हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया।मंत्री हरक सिंह ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।
एवं जो अन्य मांगे है, उनके समाधान के लिए शासन स्तर पर कमेटी बनाई गई है जिसकी रिपोर्ट मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।मंत्री द्वारा कर्मचारी संगठनों से इन मांगों के समाधान के लिए एक माह का समय देने का अनुरोध किया, जिस पर सभी कर्मचारी सहमत हुए एवं हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी कर्मचारी परिवार के सदस्य की भांति है एवं इस प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उत्तराखंड विधुत अधिकारी कर्मचारी सयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक इंसारुल हक ने मोर्चे की सभी मांगो को स्वीकार करने के लिए मंत्री हरक सिंह का आभार प्रकट किया एवं हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।बैठक में निदेशक ऊर्जा दीपक रावत, पूर्व निदेशक नीरज खैरवाल एवं उत्तराखंड विधुत अधिकारी कर्मचारी सयुक्त संघर्ष मोर्चा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
दिव्य और भव्य होगा आगामी अर्द्धकुंभ… निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगा कड़ा एक्शन…कई करोड़ श्रद्धालुओं के आने की है उम्मीद… साधु संत नहीं है नाराज….सोनिका, मेलाधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर… सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण…सीडीओ…
मेट्रो हॉस्पिटल में सर्वश्रेष्ठ डाक्टर का पुरस्कार डॉ0 नितिन कुमार चंचल व डॉ0 शिबा खान को दिया गया स्टाफ ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड…दीपावली पर मेट्रो अस्पताल हरिद्वार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के साथ मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधांए प्रदान की जाएगी, डॉ॰ अरशद इकबाल,मेट्रो अस्पताल हरिद्वार युनिट हेड…