तनवीर अली हरिद्वार।
मुरादाबाद। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने यात्री सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रमुख मेला स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ और विशेष ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया गया है।
स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त ठहराव:
- मेला स्पेशल: गाजियाबाद–मुरादाबाद और दिल्ली शाहदरा–हरिद्वार के बीच 2 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।
- ट्रेन विस्तार व अतिरिक्त कोच: तिलक ब्रिज–बुलंदशहर मेमू ट्रेन को गढ़मुक्तेश्वर तक विस्तारित किया गया है, वहीं 10 ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य (जनरल) कोच लगाए गए हैं।
- अतिरिक्त ठहराव: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कंकाठेर (14 अप, 12 डाउन), गढ़मुक्तेश्वर (10 अप, 10 डाउन), बालावाली (3 अप, 3 डाउन) और राजघाट नरौरा (1 अप, 1 डाउन) स्टेशनों पर ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।
सुरक्षा और यात्री सुविधाएं:
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव (हरिद्वार), डीसीएम पुरुषोत्तम सिंह बघेल (कंकाठेर), एसीएम-प्रथम हरि सिंह मीना (राजघाट नरौरा) और एसीएम-द्वितीय अंकित शर्मा (गढ़मुक्तेश्वर) सहित अन्य अधिकारियों ने स्टेशनों पर व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण किया। गढ़मुक्तेश्वर, कंकाठेर, राजघाट नरौरा, बालावाली, हरिद्वार, योगनगरी ऋषिकेश और ऋषिकेश स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ, बुकिंग कर्मचारी और आरपीएफ जवान तैनात किए गए हैं। टिकट वितरण के लिए अतिरिक्त काउंटर, एटीवीएम (ATVM), एमयूटीएस (MUTS) मशीनों के साथ-साथ स्टेशनों पर हेल्प डेस्क, मेडिकल बूथ और नियमित उद्घोषणा प्रणाली की व्यवस्था की गई है।

More Stories
गुरुकुल कांगड़ी में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों के सात दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ: जगदीश लाल पाहवा बोले— समाज सेवा से ही राष्ट्र सेवा का मार्ग होता है प्रशस्त…
जीआरपी हरिद्वार की बड़ी सफलता: 6 माह से लापता 6 वर्षीय बालक लुधियाना से सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा, परिवार में जीआरपी ने फिर से लौटाई खुशियां…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ निखिल शर्मा व नेहा झा का अभियान; यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, 44 चालान व दो वाहन सीज,बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर शिकंजा, ओवरस्पीडिंग पर भी हुई कार्रवाई…