तनवीर अली हरिद्वार।
जीआरपी हरिद्वार की बड़ी सफलता: 6 माह से लापता 6 वर्षीय बालक लुधियाना से सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा, परिवार में जीआरपी ने फिर से लौटाई खुशियां…
हरिद्वार, संवाददाता।
जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने करीब छह माह पूर्व रेलवे स्टेशन परिसर से लापता हुए छह वर्षीय बालक को पंजाब के लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिवार में फिर से खुशियां लौट आई हैं।
पुलिस के अनुसार, बिहार के जनपद जहानाबाद स्थित ग्राम कटोली (इस्लामपुर, थाना हुलासगंज) निवासी गुड्डू के छह वर्षीय पुत्र आदित को 5 जून 2026 को हरिद्वार रेलवे स्टेशन के चार्जिंग स्टेशन के पास से कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया था। इस संबंध में 6 जून को थाना जीआरपी हरिद्वार में अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0-26/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक नीरज जोशी को विवेचना सौंपी गई थी।
पुलिस अधीक्षक रेलवेज (उत्तराखंड, हरिद्वार) सुश्री अरुणा भारती के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी श्री अनुज आर्य के मार्गदर्शन में बालक की बरामदगी के लिए गठित टीमों ने लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए गैर-राज्य में दबिश दी। इसी क्रम में 23 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने लुधियाना (पंजाब) से बालक आदित को सकुशल बरामद कर लिया।
हरिद्वार लाने के बाद बालक को अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया और बाद में उसके संरक्षक/चाचा मनीष कुमार (निवासी ग्राम कटोली, जहानाबाद, बिहार) के सुपुर्द कर दिया गया। बरामदगी अभियान में उ0नि0 नीरज जोशी, अ0उ0नि0 अतुल चौहान, कैलाश नाथ, श्यामदास, हे0का0 पृथ्वी नेगी, का0 मुकेश कुमार, जोगेन्द्र कुमार, खलील जावेद व एसओजी जीआरपी के का0 मनोज कुमार शामिल रहे।

More Stories
कार्तिक स्नान पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्थाएं: स्पेशल ट्रेनों का संचालन, ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव और स्टेशनों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम…
गुरुकुल कांगड़ी में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों के सात दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ: जगदीश लाल पाहवा बोले— समाज सेवा से ही राष्ट्र सेवा का मार्ग होता है प्रशस्त…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ निखिल शर्मा व नेहा झा का अभियान; यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, 44 चालान व दो वाहन सीज,बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर शिकंजा, ओवरस्पीडिंग पर भी हुई कार्रवाई…