तनवीर अली हरिद्वार।
एसएसपी कुम्भ मेला द्वारा किया गया मंशा देवी पैदल मार्ग, सीढी मार्ग व परिसर का स्थलीय निरीक्षण
- भीड़ नियंत्रण योजना तथा आकस्मिक निकासी योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अधीनस्थों को दिये गये निर्देश
- निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को समय से पूर्ण करने के दिये गये निर्देश
हरिद्वार, तनवीर अली (पत्रकार)। आगामी कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुम्भ मेला हरिद्वार आयुष अग्रवाल ने गुरुवार को माँ मंसा देवी पैदल मार्ग, सीढ़ी मार्ग और मंदिर परिसर का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही को देखते हुए तैयार की गई भीड़ नियंत्रण योजना तथा आकस्मिक निकासी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
एसएसपी आयुष अग्रवाल ने पैदल व सीढ़ी मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कई महत्वपूर्ण कमियों को चिन्हित किया और उन्हें समय रहते दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैदल मार्ग के बीचों-बीच लगे विद्युत पोल को तत्काल हटाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अतिरिक्त, मार्ग के जिन हिस्सों में सुरक्षा दीवार (पैराफिट) नहीं है, वहां दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अविलंब पैराफिट का निर्माण कराया जाए।
सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए उन्होंने मार्ग के सभी शॉर्टकट रास्तों को पूर्ण रूप से बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में बनी पानी की टंकी की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराकर नई टोटियां लगाने तथा पेयजल व्यवस्था को सुचारू रखने को कहा। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिल बाईपास मार्ग की भी शीघ्र मरम्मत कराने पर जोर दिया। एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर इन सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
इस स्थलीय निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला राजेश भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक कुम्भ मेला सुशील रावत, यातायात निरीक्षक हितेश कुमार, निरीक्षक सतवीर बिष्ट, निरीक्षक प्रीतम सिंह सहित कुम्भ मेला पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
2027 विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: आईजी राजीव स्वरूप ने किए गढ़वाल मंडल के 39 निरीक्षकों के तबादले…
आपसी विवाद छिपाने को रची अपहरण की झूठी कहानी, पुलिस एक्ट में कसा शिकंजा, चण्डी चौक के पास झगड़े के बाद दी गई थी भ्रामक सूचना; रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस ने खोली पोल,पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पड़ी भारी, अपहरण की झूठी सूचना पर हुई कार्रवाई, हरिद्वार पुलिस की सख्त चेतावनी—झूठी सूचना और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी वैधानिक कार्रवाई…
(दिशा) की बैठक में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिए निर्देश, प्रत्येक पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, दिसंबर अंत तक पूरे हों सड़क कार्य, सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग और डीएम की सराहना की, चेकिंग अभियान और यातायात उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई से दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण में मिली है मदद…