2027 विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: आईजी राजीव स्वरूप ने किए गढ़वाल मंडल के 39 निरीक्षकों के तबादले…

तनवीर अली हरिद्वार।

2027 विधानसभा चुनाव से पहले गढ़वाल मंडल में बड़ा फेरबदल, 39 निरीक्षकों के तबादले

हरिद्वार/देहरादून: आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। गढ़वाल परिक्षेत्र के आईजी राजीव स्वरूप ने आदेश जारी कर मंडल के विभिन्न जनपदों में तैनात 39 नागरिक पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन, भारत निर्वाचन आयोग और पुलिस मुख्यालय देहरादून के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में की गई है। इसके तहत उन निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, जिन्होंने अपने वर्तमान नियुक्ति जनपद में 4 वर्षों में से 3 वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर ली है।

प्रमुख तबादलों का ब्यौरा:

  • हरिद्वार से: राम किशोर सकलानी और गोविंद कुमार को रुद्रप्रयाग, नरेन्द्र सिंह बिष्ट को चमोली, जबकि मनीष उपाध्याय और प्रदीप बिष्ट को टिहरी भेजा गया है। मनोहर सिंह, शान्ति कुमार, कमल मोहन सिंह और विरेन्द्र चन्द रमोला का तबादला देहरादून किया गया है, वहीं दिग्पाल कोहली और देवेन्द्र सिंह रावत को उत्तरकाशी स्थानांतरित किया गया है।
  • देहरादून से: कैलाश चन्द्र भट्ट, पंकज देवरानी, राजेन्द्र सिंह खोलिया और प्रदीप सिंह रावत को हरिद्वार भेजा गया है। सम्पूर्णानन्द गैरोला, अरविन्द कुमार, गजेन्द्र बहुगुणा, सुधीर कुमार, मौ० अकरम अंसारी और नन्द किशोर भट्ट को पौड़ी में नई तैनाती दी गई है।
  • अन्य बदलाव: उत्तरकाशी से मनोज असवाल को हरिद्वार और बसंत पाण्डेय को टिहरी भेजा गया है। इसके अतिरिक्त संजय मिश्रा, देवराज शर्मा, प्रविन्द्र सिंह रावत, अजय कुमार जाटव और प्रताप सिंह को टिहरी तथा राकेश चन्द्र भट्ट और नरेन्द्र सिंह को चमोली स्थानांतरित किया गया है।

You may have missed