जिला कारागार हरिद्वार का डीएलएसए सचिव सिमरनजीत कौर ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से संवाद कर परखी भोजन की गुणवत्ता,बंदियों की समस्याएं सुनीं और दी विधिक सलाह, अधिकार मित्रों को दिए सख्त निर्देश…

तनवीर अली हरिद्वार।

जिला कारागार हरिद्वार का डीएलएसए सचिव सिमरनजीत कौर ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से संवाद कर परखी भोजन की गुणवत्ता,बंदियों की समस्याएं सुनीं और दी विधिक सलाह,अधिकार मित्रों को दिए सख्त निर्देश…

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), हरिद्वार की सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा जिला कारागार, हरिद्वार का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल प्रशासन में प्रशासनिक मुस्तैदी और विधिक सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।

​निरीक्षण के दौरान डीएलएसए सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर ने कारागार की विभिन्न बैरकों का मुआयना किया और वहां साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने पाकशाला (किचन) का निरीक्षण कर वहां तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को भी परखा।

बंदियों की समस्याएं सुनीं और दी विधिक सलाह

निरीक्षण के दौरान सचिव महोदया ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद किया। उनकी व्यक्तिगत समस्याओं और मुकदमों से जुड़ी बातों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आवश्यक एवं उचित विधिक सलाह प्रदान की गई, जिससे कानूनी सहायता चाहने वाले बंदियों का मार्गदर्शन हो सके।

अधिकार मित्रों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के अंतिम चरण में जेल परिसर में कार्यरत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), हरिद्वार के अधिकार मित्रों (पैरा लीगल वालंटियर्स) के साथ बैठक की गई। डीएलएसए सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर ने अधिकार मित्रों को निर्देशित किया कि वे बंदियों की विधिक कार्यवाही, उनके मुकदमों की पैरवी और संबंधित पत्राचार में पूरी सक्रियता बरतें, ताकि किसी भी जरूरतमंद बंदी को समयबद्ध तरीके से प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

You may have missed