तनवीर अली हरिद्वार।
आपसी विवाद छिपाने को रची अपहरण की झूठी कहानी, पुलिस एक्ट में कसा शिकंजा, चण्डी चौक के पास झगड़े के बाद दी गई थी भ्रामक सूचना; रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस ने खोली पोल,पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पड़ी भारी, अपहरण की झूठी सूचना पर हुई कार्रवाई, हरिद्वार पुलिस की सख्त चेतावनी—झूठी सूचना और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी वैधानिक कार्रवाई…
हरिद्वार के चण्डी चौक क्षेत्र में आपसी लड़ाई-झगड़े को छिपाने के लिए पुलिस को अपहरण की झूठी सूचना देना युवकों को भारी पड़ गया। मामले में रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सच्चाई का खुलासा किया और संबंधित युवकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 और 19 नवंबर 2026 की दरमियानी रात चण्डी चौक, हरिद्वार के पास कुछ युवकों के बीच आपसी कहासुनी, लड़ाई-झगड़ा और शोर-शराबा हो रहा था। खुद को बचाने या आपसी विवाद को छिपाने के मकसद से उन्हीं में से किसी ने पुलिस को अपहरण होने की झूठी सूचना दे दी।
अपहरण की सूचना मिलते ही चौकी रोड़ीबेलवाला पुलिस बिना देर किए मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद संबंधित युवकों को चौकी बुलाया और उनसे गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि अपहरण की कोई घटना नहीं हुई थी, बल्कि आपसी विवाद को छिपाने के लिए झूठी सूचना दी गई थी।
इसके बाद पुलिस ने सभी संबंधित युवकों के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई।
पुलिस की अपील:
हरिद्वार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह न करें। अफवाह फैलाने या क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
कुम्भ 2027 की तैयारी: एसएसपी आयुष अग्रवाल ने परखी मंसा देवी पैदल व सीढ़ी मार्ग की सुरक्षा, बीच रास्ते से हटेंगे बिजली के पोल, बंद होंगे सभी शॉर्टकट रास्ते; समयबद्ध तरीके से कमियां दूर करने व भीड़ नियंत्रण योजना तथा आकस्मिक निकासी योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अधीनस्थों को दिए निर्देश…
2027 विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: आईजी राजीव स्वरूप ने किए गढ़वाल मंडल के 39 निरीक्षकों के तबादले…
(दिशा) की बैठक में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिए निर्देश, प्रत्येक पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, दिसंबर अंत तक पूरे हों सड़क कार्य, सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग और डीएम की सराहना की, चेकिंग अभियान और यातायात उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई से दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण में मिली है मदद…