अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण, चैटबॉट एवं टोकन प्रणाली की सराहना,राजस्व लक्ष्य पर जताया संतोष, पंजिकाओं का हुआ अवलोकन, आरटीआई और अभिलेखों के रख-रखाव पर निर्देश,चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के निर्माण कार्यों का लिया जायजा…

तनवीर अली हरिद्वार।

अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण, चैटबॉट एवं टोकन प्रणाली की सराहना,राजस्व लक्ष्य पर जताया संतोष, पंजिकाओं का हुआ अवलोकन, आरटीआई और अभिलेखों के रख-रखाव पर निर्देश,चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के निर्माण कार्यों का लिया जायजा…

हरिद्वार:– अपर परिवहन आयुक्त श्री सनत कुमार सिंह ने हरिद्वार स्थित एआरटीओ कार्यालय और चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राजस्व लक्ष्य पर जताया संतोष, पंजिकाओं का हुआ अवलोकन

निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने विभिन्न पंजिकाओं, अभिलेखों और ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन से जुड़ी कार्रवाई की बारीकी से समीक्षा की। निर्धारित राजस्व लक्ष्य के मुकाबले 100 प्रतिशत से अधिक की उपलब्धि हासिल होने पर उन्होंने गहरा संतोष व्यक्त किया। साथ ही, आम जनता की सहूलियत के लिए कार्यालय में संचालित चैटबॉट और टोकन प्रणाली जैसी आधुनिक पहलों की विशेष रूप से सराहना की।

आरटीआई और अभिलेखों के रख-रखाव पर निर्देश

आरटीआई से जुड़े दस्तावेजों की प्राप्ति और प्रेषण पंजिकाओं में प्रविष्टियां व्यवस्थित पाई गईं। हालांकि, आवेदनों और उनके जवाबों की निगरानी को और अधिक पारदर्शी व सुगम बनाने के लिए उन्होंने दो अलग-अलग पंजिकाओं के स्थान पर एक संयुक्त पंजी तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने और कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।

चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

कार्यालय निरीक्षण के बाद अपर परिवहन आयुक्त ने चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय मुआयना किया। उन्होंने एआरटीओ (प्रशासन) और एआरटीओ (प्रवर्तन) को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा इंटीरियर डिजाइनर और निर्माणदायी एजेंसी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क के अंतिम डिजाइन में ऐसे रचनात्मक और रोचक सुझाव शामिल किए जाएं, जिससे बच्चों को खेल-खेल में यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा की व्यावहारिक जानकारी मिल सके।

​श्री सिंह ने निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी।

You may have missed