हरिद्वार में डीएलएसए और परिवहन विभाग का संयुक्त अभियान: सिडकुल क्षेत्र में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, नियमों का उल्लंघन करने पर कटे चालान, सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों की हुई गहन जांच…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार में डीएलएसए और परिवहन विभाग का संयुक्त अभियान: सिडकुल क्षेत्र में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, नियमों का उल्लंघन करने पर कटे चालान, सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों की हुई गहन जांच…

​हरिद्वार, 16 नवम्बर 2026:

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के तत्वावधान में 16 नवम्बर से 22 नवम्बर 2026 तक स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों की सुरक्षा जांच हेतु एक सप्ताह का विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के पहले दिन डीएम मयूर दीक्षित के जनपद में प्रशासन और परिवहन विभाग की सख्त मुस्तैदी के बीच सिडकुल क्षेत्र में स्कूली वाहनों की संयुक्त चेकिंग की गई।

​चेकिंग अभियान के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की सचिव एवं सिविल जज (सपा/सीनियर डिवीजन) श्रीमती सिमरनजीत कौर और परिवहन विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक (RI) श्री आनंद वर्धन ने अपनी तकनीकी टीम के साथ मिलकर विभिन्न स्कूलों की बसों, वैनों और कैब का बारीकी से निरीक्षण किया।

सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों की हुई गहन जांच

निरीक्षण के दौरान वाहनों के आवश्यक कागजातों (ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा आदि), अग्नि सुरक्षा उपकरणों, प्राथमिक उपचार बॉक्स (First Aid Box) और निर्धारित यातायात नियमों के पालन की सघन जांच की गई। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कई वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

​मौजूद रहे प्रमुख अधिकारी

इस संयुक्त अभियान में रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती नीलू शर्मा, परिवहन उपनिरीक्षक श्री अश्वनी कुमार व श्री आनंद असवाल, परिवहन सहायक निरीक्षक श्री संदीप कुमार तथा परिवहन कांस्टेबल श्री सुभाष एवं श्री निपुल उपस्थित रहे।

​बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: प्रशासन की अपील

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं परिवहन विभाग द्वारा स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे स्कूली वाहनों के संचालन में सभी सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, जिससे नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही न बरती जाए।

You may have missed