शिवालिक नगर में डिजिटल स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भरा पहला ऑनलाइन फॉर्मज, जनगणना 2027 के तहत नागरिकों से ऑनलाइन फॉर्म भरकर राष्ट्रीय कार्य में सहयोग की अपील, कहा- तकनीक के उपयोग से जनगणना प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता और बढ़ेगी सहभागिता…

तनवीर अली हरिद्वार।

शिवालिक नगर में डिजिटल स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भरा पहला ऑनलाइन फॉर्मज, जनगणना 2027 के तहत नागरिकों से ऑनलाइन फॉर्म भरकर राष्ट्रीय कार्य में सहयोग की अपील, कहा- तकनीक के उपयोग से जनगणना प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता और बढ़ेगी सहभागिता…

​शिवालिक नगर (हरिद्वार):

भारत की आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्र में डिजिटल स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने स्वयं अपना ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरकर इस डिजिटल अभियान का क्षेत्र में शुभारंभ किया।

​इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों और भविष्य की आवश्यकताओं के सटीक निर्धारण का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। भारत सरकार द्वारा डिजिटल स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराना तकनीक के माध्यम से हर नागरिक की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से प्रत्येक परिवार को अपना विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा मिलेगी, जिससे जनगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता और जन-सहभागिता को एक नया आयाम मिलेगा।

​नागरिकों से की अपील:

श्री शर्मा ने शिवालिक नगर क्षेत्र के समस्त निवासियों से जोरदार अपील करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपने परिवार का सही और पूर्ण विवरण ऑनलाइन दर्ज कर देश की इस बहुमूल्य जनगणना प्रक्रिया में अपना योगदान देने का आग्रह किया।

​ऐसे भरें फॉर्म:

पालिका अध्यक्ष ने जानकारी दी कि स्व-गणना के लिए नागरिकों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। वे भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाकर आसानी से अपना ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भर सकते हैं।

You may have missed