तनवीर अली हरिद्वार।
भेल को राजभाषा कार्यान्वयन के लिए मिला ‘अति विशिष्ट पुरस्कार’ लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भेल की हरिद्वार इकाई सम्मानित,
हरिद्वार (विशेष संवाददाता)। राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महारत्न संस्थान भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की हरिद्वार इकाई ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हिंदी के प्रचार-प्रसार और आधिकारिक कामकाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए हरिद्वार इकाई को बीएचईएल की ‘राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान योजना’ (वर्ष 2025-26) के तहत बड़ी इकाई (क एवं ख क्षेत्र) वर्ग में “अति विशिष्ट पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हरिद्वार इकाई को गत तीन वर्षों से लगातार प्रथम स्थान पर रहने के लिए प्रदान किया गया।
कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित प्रबंधन समिति की उच्चस्तरीय बैठक के दौरान बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री के. सदाशिव मूर्ति ने यह पुरस्कार हरिद्वार इकाई के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार को सौंपा। इस अवसर पर बीएचईएल निदेशक मंडल के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विभिन्न इकाइयों को पुरस्कृत करने के पश्चात अपने संबोधन में सीएमडी श्री के. सदाशिव मूर्ति ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी में काम करना केवल संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी के लिए आत्म-गौरव का विषय है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हरिद्वार इकाई के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने इसका श्रेय किसी एक विभाग को न देकर संस्थान के सभी कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि समस्त विभागीय राजभाषा समितियों और हरिद्वार इकाई के प्रत्येक कर्मचारी के निरंतर प्रयासों व समर्पण के कारण ही यह हैट्रिक संभव हो सकी है।

More Stories
रेड अलर्ट: 27 सितंबर को हरिद्वार समेत चार जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, मौसम का बदला मिजाज: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सभी अधिकारी व आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर…
योगस्थली खेल परिसर में सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का भव्य आगाज, खिलाड़ियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ,खेल महाकुंभ 2026-27: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और विधायक आदेश चौहान ने किया प्रतियोगिताओं का शुभारंभ; राज्य स्तरीय हॉकी क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार, देहरादून और उधमसिंह नगर का दबदबा…
सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी गिरफ्तार,बाइक की बरामद…