‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार…एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान…

तनवीर अली हरिद्वार।

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार,

​सघन चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ एक धरा, भेजा गया जेल

रानीपुर (हरिद्वार)। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 सितंबर की रात रानीपुर पुलिस टीम जब सुमननगर गली नंबर 2 के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपका गया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे घेरकर दबोच लिया।

​तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान मोनू बर्मन (36 वर्ष) पुत्र रामपाल सिंह, निवासी पूरनपुर (हाल निवासी गली नं. 03, सुमननगर, थाना रानीपुर) के रूप में हुई।

​रानीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में कांस्टेबल जयदेव एवं कांस्टेबल महेंद्र तोमर शामिल रहे।

You may have missed