मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2026-27: राज्य स्तरीय हॉकी: हरिद्वार का दबदबा, पिथौरागढ़ को 9-0 से रौंदा; यू.एस. नगर और पौड़ी उपविजेता, अंडर-19 में हरिद्वार विजेता, चंपावत और पिथौरागढ़ की टीमें रहीं उपविजेता…

तनवीर अली हरिद्वार।

राज्य स्तरीय हॉकी: हरिद्वार का दबदबा, पिथौरागढ़ को 9-0 से रौंदा; यू.एस. नगर और पौड़ी उपविजेता, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2026-27: अंडर-19 में हरिद्वार विजेता, चंपावत और पिथौरागढ़ की टीमें रहीं उपविजेता…

​हरिद्वार (विशेष संवाददाता), 24 सितम्बर:

खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरिद्वार के खिलाड़ियों ने एकतरफा और शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले जीतकर चैम्पियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वी टीमों को उपविजेता पद से ही संतोष करना पड़ा।

​अंडर-19 वर्ग के ग्रुप मुकाबलों में हरिद्वार ने एकतरफा खेल दिखाते हुए पिथौरागढ़ को 9-0 से करारी शिकस्त दी। इसके बाद अंडर-19 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरिद्वार ने चंपावत को 3-0 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया, जहाँ चंपावत की टीम उपविजेता रही। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में टिहरी ने पौड़ी गढ़वाल को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

​ओपन वर्ग के सेमीफाइनल में भी हरिद्वार का विजयी अभियान जारी रहा। हरिद्वार ने नैनीताल को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ओपन वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ ने ऊधमसिंह नगर को 2-1 से हराकर उपविजेता के रूप में बाहर किया।

​उधर, अंडर-14 वर्ग के मुकाबले में भी हरिद्वार का दबदबा कायम रहा, जहाँ उसने पिथौरागढ़ को 12-0 के विशाल अंतर से हराया। वहीं अंडर-14 हाईलाइन मैच में पिथौरागढ़ ने देहरादून को 4-1 से शिकस्त दी।

​प्रतियोगिता के सफल आयोजन के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भंडारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट सहित क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, निर्णायक एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

You may have missed