सीमेंट ढोने वाला निकला ‘चोर’: खुद का ई-रिक्शा खरीदने की नहीं थी हैसियत, तो चुरा लिया दूसरे का वाहन; रानीपुर पुलिस ने दबोचा,रिक्शा अपना चाहिए था, जेब में पैसे नहीं थे…’ लालच में बना चोर, सलेमपुर चौक पर रानीपुर पुलिस ने बिछाया जाल और पकड़ा गया दीपक…

तनवीर अली हरिद्वार।

सीमेंट ढोने वाला निकला ‘चोर’: खुद का ई-रिक्शा खरीदने की नहीं थी हैसियत, तो चुरा लिया दूसरे का वाहन; रानीपुर पुलिस ने दबोचा,रिक्शा अपना चाहिए था, जेब में पैसे नहीं थे…’ लालच में बना चोर, सलेमपुर चौक पर रानीपुर पुलिस ने बिछाया जाल और पकड़ा गया दीपक

ई-रिक्शा चोरी का कोतवाली रानीपुर पुलिस ने किया खुलासा, 27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

  • खुद का ई-रिक्शा खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, तो बना ली चोरी की योजना
  • चोरी के ई-रिक्शा (UK08 ER 4985) के साथ आरोपी सलेमपुर चौक से धराया

रानीपुर (हरिद्वार)।

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले का त्वरित पर्दाफाश करते हुए चोरी किए गए ई-रिक्शा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सीमेंट ढुलाई का काम करने के साथ पार्ट टाइम ई-रिक्शा चलाता था और निजी ई-रिक्शा खरीदने के लालच में उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 20 सितंबर 2026 को द्वारिका विहार (रानीपुर) निवासी खुर्शीद आलम ने कोतवाली रानीपुर में सूचना दी थी कि उनका ई-रिक्शा (पंजीकरण संख्या UK08 ER 4985) चोरी हो गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं (मु0अ0सं0 330/2026) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

​घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सलेमपुर चौक के पास घेराबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की।

​चेकिंग के दौरान बहादराबाद की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर जब उसके चेचिस नंबर की जांच की गई, तो वह चोरी हुए ई-रिक्शा से मेल खा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक कुमार (27 वर्ष) पुत्र रामकुमार, निवासी ग्राम हुसैनपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया।

​आरोपी ने कुबूल किया कि पैसों की कमी के कारण वह अपना ई-रिक्शा नहीं खरीद पा रहा था, जिसके चलते उसने चोरी का रास्ता चुना। पुलिस ने चोरी का ई-रिक्शा बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:

प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी (कोतवाली रानीपुर), सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल विवेक गुसांई एवं कांस्टेबल कुलदीप सिंह।

You may have missed