तनवीर अली हरिद्वार।
नगर निगम मायापुर फायरिंग मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी कबीर को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी…
हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत कार्यशाला गैराज (नगर निगम मायापुर) में मध्य रात्रि हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
क्या था पूरा मामला?
बीती 19 सितंबर 2026 को नगर निगम मायापुर निवासी एक महिला ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि लक्की और उसके साथी कबीर ने उनकी बहू पर जानलेवा फायरिंग की, जिससे वह घायल हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज (मु०अ०सं० 522/2026) कर जांच शुरू की थी।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों (CCTV आदि) की जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
सघन सुरागरसी-पतारसी के बाद 22 सितंबर 2026 को पुलिस ने वांछित आरोपी कबीर (22 वर्ष) पुत्र किशोर, निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद (थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश) को टंकी नंबर-06 बस्ती जाने वाले रास्ते के पास बने पार्क की सड़क से गिरफ्तार कर लिया।
मोटरसाइकिल बरामद, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (संख्या UP19X2941) बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस टीम में शामिल सदस्य:
- कुन्दन सिंह राणा (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार)
- व०उ०नि० नन्दकिशोर ग्वाड़ी
- उ०नि० ऋषिकांत पटवाल
- कानि० सीपी जसवीर सिंह
- कानि० सीपी सचिन पाण्डे

More Stories
लक्सर में अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था आरोपी, विशेष चेकिंग अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता…
सीमेंट ढोने वाला निकला ‘चोर’: खुद का ई-रिक्शा खरीदने की नहीं थी हैसियत, तो चुरा लिया दूसरे का वाहन; रानीपुर पुलिस ने दबोचा,रिक्शा अपना चाहिए था, जेब में पैसे नहीं थे…’ लालच में बना चोर, सलेमपुर चौक पर रानीपुर पुलिस ने बिछाया जाल और पकड़ा गया दीपक…
हाईकोर्ट के आदेश पर शासन का बड़ा फैसला: अतुल प्रताप सिंह ही रहेंगे हरिद्वार के DPRO… शिकायतकर्ताओं को लगा जोर का झटका, हाईकोर्ट की लगी मुहर…