ट्रक चोरी मामले का खुलासा: 48 घंटे में 35 लाख का 12 टायरा ट्रक बरामद,श्यामपुर पुलिस ने बिजनौर के 2 शातिर किए गिरफ्तार…

तनवीर अली हरिद्वार।

ट्रक चोरी मामले का खुलासा: 48 घंटे में 35 लाख का 12 टायरा ट्रक बरामद, बिजनौर के 2 शातिर गिरफ्तार,

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली श्यामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माईनिंग चेक पोस्ट से चोरी हुए 12 टायरा ट्रक को घटना के 48 घंटे के भीतर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद ट्रक की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

गत 24 अगस्त 2026 को श्यामपुर क्षेत्र स्थित माईनिंग चेक पोस्ट से एक लाल रंग का ओपन बॉडी 12 टायरा ट्रक चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

झाड़ियों में छिपाकर रखा था ट्रक

जांच के दौरान पुलिस टीम ने 31 अगस्त को दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने ट्रक चोरी की बात कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने वाहन को गैण्डीखाता के पास जंगल गुर्जर बस्ती की झाड़ियों में छिपा रखा है। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर ट्रक बरामद कर लिया। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने ट्रक की नंबर प्लेट भी हटा दी थी।

ई-साक्ष्य ऐप से की गई वीडियोग्राफी

बरामदगी के दौरान बीएनएसएस की धारा 105 के तहत ‘ई-साक्ष्य ऐप’ के जरिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। चेसिस और इंजन नंबर के मिलान के बाद वाहन की पुष्टि हुई। मामले में धारा 317(2), 3(5), और 61(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. शहजाद परवेज (38 वर्ष) पुत्र अमीनुद्दीन, निवासी मोहल्ला मुगलुशाह, थाना नजीबाबाद (बिजनौर, यूपी)।
  2. हबीब खाँ (55 वर्ष) पुत्र प्यारे खाँ, निवासी मोहल्ला किला, थाना नजीबाबाद (बिजनौर, यूपी)।

पुलिस टीम:

कार्रवाई में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, लालढांग चौकी प्रभारी उ0नि0 गगन मैठाणी, चंडी घाट चौकी प्रभारी उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, उ0नि0 मनोज रावत, अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड़, हे0का0 शेर सिंह, कान्सटेबल राहुल देव, संदीप रावत, मनमोहन सैनी, विनीत कुमार और एसओजी हरिद्वार के कान्सटेबल वसीम शामिल रहे।

You may have missed