तनवीर अली :—हरिद्वार के कलियर थाना पुलिस ने बीते 2 दिन पहले हुई महिला के हत्या के आरोप में मृतका के पति,ससुर और सास को गिरफ्तार किया है वहीं वारदात के मुख्य आरोपी समेत तीन लोग अभी भी फरार चल रहे है।
16 जुलाई की शाम को ग्राम कोटा मुरादनगर में 30 वर्षीय दीपा की उसके देवर रॉबिन ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही उसके 2 वर्षीय बच्चे को भी गंभीर रूप से घायल किया था। मामले में मृतका के भाई मोनू पुत्र शीशपाल निवासी दौलतपुर की ओर से तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति विपिन, ससुर मदन सिंह, देवर गोविंद और रोबिन, सास चंद्रकला एवं ननंद सोनम के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। घटना के आरोपी तभी से फरार चल रहे थे पुलिस ने मामले में अब तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कलियर धर्मेन्द्र राठी ने बताया हत्या के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें से मृतका के पति विपिन, ससुर मदन सिंह और साथ चंद्रकला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभी रॉबिन, गोविंद और सोनम फरार है। जल्द ही इन आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, धर्मेंद्र राठी,प्रभारी थाना कलियर हरिद्वार। उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, कांस्टेबल अरविंद कुमार, सोनू कुमार, दीपक रावत,पप्पू कश्यप,मनोहर बलोदी,आशीष बिष्ट, और अनीता शामिल है।


More Stories
सडक दुर्घटनाओ़ की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध बबुग्गावाला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर को किया सीज़…
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी,कोतवाली क्षेत में चैकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध स्मैक की बरामद।
चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा ही परिवहन विभाग की है प्राथमिकता, ग्रीन कार्ड बनवाकर चारधाम यात्रा के लिए प्रस्थान करने वाले वाहनों को अभिनव पहल के अंतर्गत यात्रा सुरक्षा किट का वितरण किया गया प्रारंभ…