तनवीर अली हरिद्वार।
बद्रीनाथ धाम: भगवान नारायण का ₹5 लाख का मुकुट चुराने वाला फर्जी साधु गिरफ्तार, चमोली पुलिस का त्वरित एक्शन: 48 घंटे में पर्दाफाश, चोरी गया सोने का मणि जड़ित मुकुट व ₹4,500 नकद बरामद, आश्रम में शरण लेकर रची थी साजिश; यूपी के श्रावस्ती से दबोचा गया शातिर आरोपी,
प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम से भगवान नारायण का लगभग ₹5 लाख मूल्य का सोने का मणि जड़ित मुकुट और नकदी चोरी करने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ बहुमूल्य मुकुट, ₹4,500 की नकदी और वारदात में प्रयुक्त बैग सकुशल बरामद कर लिया है।
भजन-कीर्तन के बहाने आश्रम में लिया था आश्रय
पुलिस के अनुसार, बीते 27 जुलाई को आश्रम के ब्रह्मचारी भगवत दास ने थाना बद्रीनाथ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि भजन-कीर्तन के बहाने आश्रम में ठहरे साधु राघवदास ने 24 जुलाई की रात मंदिर से भगवान का मुकुट और वहीं ठहरे प्रभुदास नामक व्यक्ति के बैग से नकदी पार कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
आस्था से जुड़ा संवेदनशील मामला: एसपी चमोली
धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने इसे केवल एक अपराध न मानकर करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय बताया। एसपी के निर्देश पर तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश तेज की।
बद्रीश गंगा वाटिका के पास घेराबंदी कर पकड़ा
29 जुलाई को जांच अधिकारी (अ०उ०नि०) भूपेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत बद्रीश गंगा वाटिका गेट (हनुमानचट्टी रोड) के पास घेराबंदी की और भागने का प्रयास कर रहे अभियुक्त को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान राघवराम पाठक उर्फ राघवदास (उम्र 57 वर्ष), पुत्र श्यामता प्रसाद पाठक, निवासी ग्राम मुनीमपुर, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
मुकदमे में BNS की सख्त धाराएं बढ़ाई गईं
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने आश्रम के मंदिर से मुकुट और नकदी चुराने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सोने का मुकुट, ₹4,500 नकद और बैग बरामद होने के बाद मुकदमे में BNS की धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
सफलता पाने वाली पुलिस टीम
विवेचक एवं टीम: अ०उ०नि० भूपेन्द्र प्रसाद, हे०का० चन्दन सिंह नगरकोटी, का० विकास जुयाल।
विशेष पुलिस टीम: का० आशुतोष तिवारी, का० राजेंद्र रावत, का० गौरव रावत एवं का० शीशपाल सिंह।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…