तनवीर अली हरिद्वार।
सिडकुल में पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण और इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैम्बर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यशाला का हुआ आयोजन, “नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) – सामाजिक सुरक्षा एवं कर्मचारियों के वर्कफोर्स रिटेंशन” विषय पर आधारित इस कार्यशाला में हरिद्वार की लगभग 70 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता, MSME क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा के लिए NPS अपनाना जरूरी: डॉ. हरेंद्र गर्ग,
- MSME क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा के लिए NPS अपनाना जरूरी: डॉ. नेवार,
- सिडकुल में PFRDA और SMAU द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यशाला में 70 औद्योगिक इकाइयों ने लिया हिस्सा
हरिद्वार। सिडकुल स्थित होटल गार्डन व्यू में बुधवार को पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) और SMAU इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैम्बर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। “नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) – सामाजिक सुरक्षा एवं कर्मचारियों के वर्कफोर्स रिटेंशन” विषय पर आधारित इस कार्यशाला में हरिद्वार की लगभग 70 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत SMAU के नेशनल काउंसिल चेयरमैन डॉ. हरिन्द्र गर्ग के स्वागत संबोधन से हुई। मुख्य अतिथि MSME-DFO के निदेशक डॉ. सुनील कुमार नेवार ने उद्योगों से अपने कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य के लिए NPS अपनाने की अपील की। वहीं, विशिष्ट अतिथि एवं जिला उद्योग केंद्र (DIC) हरिद्वार के महाप्रबंधक उत्तम तिवारी ने MSME क्षेत्र के विकास और श्रमिक कल्याण पर अपने विचार रखे।
NPS के फायदों और टैक्स छूट की दी गई जानकारी
कार्यशाला के मुख्य वक्ता, PFRDA के सहायक प्रबंधक धृतिमान सरकार ने की-नोट एड्रेस में NPS की विशेषताओं, कर (Tax) लाभों और इसके दूरगामी फायदों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा आदित्य बिड़ला कैपिटल से सुमित कुमार, SBI पेंशन फंड्स से रीमा परमार और HDFC पेंशन से विकास रावत ने नामांकन प्रक्रिया, निवेश विकल्पों और पेंशन योजनाओं से जुड़ी उद्योग प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम में SMAU के प्रतिनिधि विकास गोयल, अनिल शर्मा, मोहिंदर आहूजा और कुलभूषण श्रीधर ने भी सक्रिय योगदान दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजनों से MSME क्षेत्र में कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी।
PFRDA और SMAU की पहल: हरिद्वार के MSME प्रतिनिधियों को बताए गए NPS के फायदे
NPS से सुरक्षित होगा MSME कर्मचारियों का भविष्य: PFRDA कार्यशाला में मंथन

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…