तनवीर अली हरिद्वार।
पथरी दुष्कर्म मामला: पुलिस ने बहला-फुसलाकर ले जाने वाले 3 और आरोपियों को दबोचा, 2 किशोर भी शामिल
हरिद्वार/पथरी।
थाना पथरी क्षेत्र में हुए चर्चित नाबालिग दुष्कर्म मामले में हरिद्वार पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर जंगल तक ले जाने वाले तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में कुल आरोपियों की संख्या अब 9 हो गई है।
क्या था मामला?
बीती 12 जुलाई 2026 की रात फुलगढ़ स्थित जंगल के समीप एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसके साथी के साथ मारपीट की शर्मनाक घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जंगल तक ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने अपनी विवेचना को आगे बढ़ाते हुए उन लोगों तक पहुंचने में सफलता पाई, जिन्होंने साजिश के तहत लड़की को बहला-फुसलाकर घटना स्थल (जंगल) तक पहुँचाया था। 18 जुलाई को पुलिस ने इस साजिश में शामिल तनवीर पुत्र मसकूर (निवासी ग्राम सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर) को गिरफ्तार किया। साथ ही, दो अन्य नाबालिग आरोपियों को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।
एक साल से था संपर्क
पूछताछ के दौरान एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि संरक्षण में लिए गए नाबालिगों में से एक आरोपी पिछले एक वर्ष से नाबालिग पीड़िता के संपर्क में था, जिसका फायदा उठाकर उसे साजिश के तहत जंगल ले जाया गया।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक शाहिदा परवीन, हेड कांस्टेबल नारायण राणा, कांस्टेबल मुकेश चौहान, कांस्टेबल दीपक चौधरी, कांस्टेबल नारायण सिंह और कांस्टेबल राकेश नेगी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…