तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार आरटीओ कार्यालय हुआ हाई-टेक: अब चैटबॉट से मिलेगी परिवहन सेवाओं की जानकारी।
हरिद्वार: संभागीय परिवहन कार्यालय (RTO), हरिद्वार ने जनसुविधाओं को डिजिटल और सरल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कार्यालय में अब ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत की गई है, जिससे आम जनता को परिवहन विभाग से जुड़ी सेवाओं के लिए अब काउंटरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी हर जानकारी।
परिवहन कार्यालय परिसर में जगह-जगह QR कोड वाले स्टैंड स्थापित किए गए हैं। नागरिक अपने स्मार्टफोन से इन कोड को स्कैन कर सीधे चैटबॉट से जुड़ सकते हैं। इस चैटबॉट के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, टैक्स, परमिट, फिटनेस और ग्रीन कार्ड जैसी तमाम सेवाओं की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों की सूची और शुल्क से संबंधित जानकारी पल भर में मोबाइल पर उपलब्ध होगी।
टोकन सिस्टम से सुगम हुई प्रतीक्षा व्यवस्था।
डिजिटल पहल को और पुख्ता करते हुए कार्यालय में ‘लाइव टोकन डिस्प्ले सिस्टम’ भी शुरू किया गया है। आवेदक अब डिजिटल स्क्रीन पर अपने टोकन की वर्तमान स्थिति और संबंधित काउंटर की जानकारी देख सकते हैं, जिससे कार्यालय में लगने वाली लंबी लाइनों और भ्रम की स्थिति से मुक्ति मिलेगी।
पारदर्शिता और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार, निखिल शर्मा ने बताया कि यह पहल कार्यालय को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और जन-सुलभ बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इससे कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और नागरिकों का कीमती समय बचेगा। शर्मा ने आमजन से अपील की है कि कार्यालय आने पर QR कोड स्कैन कर डिजिटल सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…