तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: दुष्कर्म और अपहरण के दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार,
हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग गंभीर मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
मामला 01: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म।
पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को रानीपुर क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती घर से बिना बताए चली गई थी। 19 मई को युवती के वापस आने पर उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी गोविंद ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल के आधार पर धारा 69 बी.एन.एस. (BNS) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
मामला 02: नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म
दूसरे मामले में एक नाबालिग छात्रा का लगातार पीछा करने, अपहरण का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने मु0अ0सं0 225/26 के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। पीड़िता के बयानों और मेडिकल जांच के बाद, पुलिस ने आरोपी करण के विरुद्ध धारा 64, 65 बी.एन.एस. व पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं का इजाफा किया।
ताबड़तोड़ कार्रवाई और गिरफ्तारी।
प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया:
आरोपी गोविंद: पुलिस ने गोविंद (24 वर्ष), पुत्र बेगपाल (निवासी- मगनपुरा, सहारनपुर, उ.प्र.) को उत्तर प्रदेश के बादशाहबाग बाजार स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपी करण: दूसरे आरोपी करण (20 वर्ष), पुत्र काले सिंह उर्फ कालीचरण (निवासी- मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर) को विष्णुलोक कॉलोनी की बड़ी टंकी के पास से दबोचा गया।
न्यायालय में पेशी: दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। रानीपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के आपराधिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…