तनवीर अली हरिद्वार।
सोशल वेलफेयर विंग ने एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन,पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भेल लेडीज क्लब ने किया वृक्षारोपण; श्रीमती नंदन कुमारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,
हरिद्वार:– पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बीएचईएल लेडीज क्लब, हरिद्वार की सोशल वेलफेयर विंग ने एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन बीएचईएल उपनगरी स्थित मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब की संरक्षिका श्रीमती नंदन कुमारी के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
”पेड़ हैं तो जीवन है”: श्रीमती नंदन कुमारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं संरक्षिका श्रीमती नंदन कुमारी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा, “पेड़ हैं तो जीवन है। पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है।” उन्होंने आगे कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों की छाया और फल आज हम प्राप्त कर रहे हैं, उसी प्रकार हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुखद भविष्य के लिए आज हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वन संपदा को बचाना हम सबकी सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी है।
अनेक प्रजातियों के पौधों का हुआ रोपण
इस विशेष मुहिम के तहत परिसर में पर्यावरण के अनुकूल और छायादार वृक्षों के साथ-साथ फलदार पौधे भी लगाए गए। इनमें प्रमुख रूप से अमलतास, गुलमोहर, रुद्राक्ष, अर्जुन, लीची, अमरूद और जामुन के पौधे शामिल रहे।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर सोशल वेलफेयर अध्यक्ष श्रीमती अजंता राय, सेंटर इंचार्ज श्रीमती रूबल गर्ग, श्रीमती पदमावानी, श्रीमती सुमन दवे, श्रीमती रीना राणा, श्रीमती मेनका मिश्रा, वेलफेयर सेक्रेटरी श्रीमती रतना तिवारी, कल्चर सेक्रेटरी श्रीमती मीनाक्षी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कांती सुधाकर, श्रीमती अनुपम शरण, श्रीमती सुनीता मिश्रा, श्रीमती अर्पण ज्योति व श्रीमती सीमा यादव सहित लेडीज क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में एचआरडीसी और बीएचईएल बागवानी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का भी विशेष योगदान रहा।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…