तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार: बिना लाइसेंस अवैध रूप से चल रही ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा, 20 संचालकों का काटा चालान, डीएम हरिद्वार और एआरटीओ देहरादून के निर्देश पर की गई कार्य
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून संदीप सैनी के दिशा-निर्देशों के क्रम में हरिद्वार प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को शहर के व्यस्ततम क्षेत्र ‘शिवमूर्ति गली’ में परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 20 संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
नियमों का उल्लंघन पड़ रहा भारी,
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने क्षेत्र की विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों और बुकिंग कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई ऑपरेटर बिना वैध लाइसेंस के यात्रियों की बुकिंग कर रहे थे और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का संचालन कर रहे थे।
परिवहन विभाग के अनुसार, यह कृत्य मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा सार्वजनिक सेवाओं द्वारा यात्रा कराने हेतु संचालित एजेंसियों एवं टिकटों की बिक्री विनियमावली, 2023 के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है।
कठोर चेतावनी और आगे की रणनीति,
कार्रवाई के दौरान टीम ने सभी अवैध संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में बिना वैध लाइसेंस के कोई भी व्यावसायिक गतिविधि न करें। एआरटीओ नेहा झा ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और एक पारदर्शी परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।
”यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह अभियान एक चेतावनी है। जो भी संचालक नियमानुसार लाइसेंस प्राप्त किए बिना सेवाएं देते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भविष्य में और भी कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।”
— श्रीमती नेहा झा, एआरटीओ (प्रवर्तन), हरिद्वार
अपील: नियमों का पालन ही सुरक्षा का आधार
परिवहन विभाग ने सभी टूर एवं ट्रैवल संचालकों से अपील की है कि वे सरकारी नियमों के तहत अनिवार्य लाइसेंस प्राप्त करें और मोटर वाहन अधिनियम का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। विभाग ने साफ कर दिया है कि जनहित में जिले भर में ऐसे सघन अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…