तनवीर अली हरिद्वार।
कांवड़ मेले से पहले रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी के नेतृत्व में चलाया गया सत्यापन अभियान, 10 मकान मालिक नपे, 145 लोगों का हुआ सत्यापन, वसूला गया जुर्माना,
हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कमर कस ली है। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गैस प्लांट और सुमननगर क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बिना सत्यापन के किरायेदार और बाहरी लोगों को रखने वाले मकान मालिकों पर पुलिस ने भारी जुर्माना लगाया।
145 लोगों का हुआ सत्यापन।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने गैस प्लांट क्षेत्र (विठ्ठल विहार, शक्तिनगर, बैरियर नंबर 06) और सुमननगर क्षेत्र में घर-घर जाकर बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, कबाड़ियों और रेहड़ी-पटरी वालों की जांच की। अभियान के दौरान कुल 145 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
1 लाख रुपये का जुर्माना,
जांच के दौरान पाया गया कि कई मकान मालिक बिना पुलिस सत्यापन के ही किरायेदारों और बाहरी लोगों को अपने घरों में शरण दिए हुए थे। इसे सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस ने 10 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 1,00,000 रुपये का कोर्ट चालान किया। इसके साथ ही, सत्यापन न कराने वाले 8 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत 2,000 रुपये का नगद जुर्माना वसूला गया।
पुलिस ने दी चेतावनी
प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कांवड़ मेले के दृष्टिगत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहर से आने वाले मजदूरों का शत-प्रतिशत सत्यापन नजदीकी पुलिस चौकी या कोतवाली में अवश्य कराएं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अभियान में ये रहे शामिल:
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी गैस प्लांट चरण सिंह, चौकी प्रभारी सुमननगर राकेश सिंह, उपनिरीक्षक राहुल थापा, सहायक उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल सहित कोतवाली रानीपुर की पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…