तनवीर अली हरिद्वार।
कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार-यूपी पुलिस के बीच समन्वय बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर बनी रणनीति।
हरिद्वार/मंगलौर। आगामी कांवड़ मेले के सकुशल और शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से शनिवार को कोतवाली मंगलौर स्थित शुगर मिल सभागार में हरिद्वार और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। एसएसपी हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित इस बैठक में दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और शिव भक्तों की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की।
सुरक्षा और यातायात पर विशेष फोकस
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक (अपराध/यातायात) सुश्री निशा यादव ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांवड़ मार्गों पर जो भी कार्य अधूरे हैं, उन्हें संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाएगा। साथ ही, मेले के दौरान जिन स्थानों पर यातायात डायवर्जन और अन्य सुरक्षा व्यवस्था की जानी है, उन्हें लेकर संबंधित थाना प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
दोनों राज्यों के पुलिस बल में बेहतर तालमेल की आवश्यकता
उत्तर प्रदेश से आए अधिकारियों ने भी मेले के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में हरिद्वार पुलिस के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई। अधिकारियों ने कहा कि बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जाएगा ताकि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में हरिद्वार की ओर से पुलिस अधीक्षक (अपराध/यातायात) सुश्री निशा यादव, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शेखर चन्द्र सुयाल, क्षेत्राधिकारी मंगलौर श्री अभिनव चौधरी, क्षेत्राधिकारी रुड़की सुश्री ओशीन जोशी, क्षेत्राधिकारी भगवानपुर श्री सुमित पाण्ड़े, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विपेन्द्र के साथ ही कोतवाली मंगलौर व खानपुर के प्रभारी निरीक्षक और कांवड़ सेल के अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, उत्तर प्रदेश की ओर से पुलिस अधीक्षक (नगर) सहारनपुर श्री शैलेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) मुजफ्फरनगर श्री अतुल चौधरी, क्षेत्राधिकारी (नगर) मुजफ्फरनगर श्री विनय द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी देवबन्द श्री एस.के. गौतम तथा सहारनपुर व मुजफ्फरनगर के संबंधित थाना प्रभारी और टीएसआई (TSI) स्तर के अधिकारी शामिल हुए।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…