तनवीर अली हरिद्वार।
वरिष्ठ नेता हितेश चौहान को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, किसान मोर्चा रुड़की का जिला सहप्रभारी बनाए जाने पर समर्थकों में है भारी उत्साह,
हरिद्वार/रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री (भाजपा किसान मोर्चा हरिद्वार) और वरिष्ठ भाजपा नेता हितेश चौहान को संगठन द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठनात्मक जिला रुड़की किसान मोर्चा का जिला सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद से ही हितेश चौहान के समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
नवनियुक्त जिला सहप्रभारी हितेश चौहान ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा के शीर्ष प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व, सभी गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है।

हितेश चौहान ने कहा:
“संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैं पूरी निष्ठा, कड़ी मेहनत और सक्रियता के साथ भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करूंगा। हमारा मुख्य लक्ष्य संगठन को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से ऐतिहासिक विजय दिलाना है।”
इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और उम्मीद जताई कि हितेश चौहान के नेतृत्व में किसान मोर्चा रुड़की क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…