तनवीर अली हरिद्वार
उत्तराखंड STF और किच्छा पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में की बड़ी कार्रवाई: 15.70 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।
किच्छा (उधम सिंह नगर):
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को धरातल पर उतारते हुए उत्तराखंड STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और किच्छा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। संयुक्त अभियान के तहत पुलिस ने एक शातिर तस्कर को 52.46 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 15.70 लाख रुपये आंकी गई है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और STF वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशों के क्रम में, राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए STF की कुमाऊं टीम लगातार सक्रिय है। टीम को तकनीकी और मैनुअल इनपुट के जरिए सूचना मिली कि किच्छा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही STF की एंटी नारकोटिक्स यूनिट ने किच्छा कोतवाली पुलिस के साथ घेराबंदी कर आरोपी गुरमुख सिंह (50 वर्ष) को दबोच लिया।
बहेड़ी से लाता था खेप
पूछताछ में आरोपी गुरमुख सिंह, निवासी गुरुद्वारा वाली गली, लालपुर (किच्छा) ने कबूल किया कि वह पड़ोसी राज्य (बहेड़ी) से हेरोइन की खेप सस्ते दामों पर खरीदकर लाता था। इसके बाद वह इसे लालपुर, किच्छा और रुद्रपुर के इलाकों में युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचता था।
बरामदगी:
मादक पदार्थ: 52.46 ग्राम हेरोइन (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 15.70 लाख रुपये)।
वाहन: तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (UK06J5873)।
आगे की जांच
पुलिस अब आरोपी के ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज’ खंगालने में जुट गई है, ताकि इस तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य बड़े चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।
छापेमारी टीम में ये रहे शामिल:
STF एंटी नारकोटिक्स टीम: निरीक्षक पावन स्वरूप, आरक्षी वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद।
किच्छा पुलिस टीम: SHO रवि सैनी, SI बसंत कुमार और हेड कांस्टेबल दीपक सिंह चौहान।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…