तनवीर अली हरिद्वार।
रानीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नाबालिग किशोरी को किया सकुशल बरामद, आरोपी को किया गिरफ्तार,
हरिद्वार की रानीपुर रानीपुर क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
क्या था मामला?
कोतवाली रानीपुर पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दी थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा (मु0अ0सं0 210/26, धारा 137(2) बीएनएस) पंजीकृत कर जांच शुरू की।
पंजाब ले गया था आरोपी
पुलिस टीम द्वारा की गई गहन सुरागरसी और पतारसी के बाद, 21 जून को आरोपी अभिषेक वर्मा उर्फ करन को आर्यनगर चौक, ज्वालापुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह किशोरी को 15 जून को अपने साथ पंजाब के अमृतसर ले गया था और वहां से घूमने के बाद वापस हरिद्वार लौटा था।
आरोपी पर बढ़ीं धाराएं
पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने और मेडिकल जांच कराने के बाद मामले में धारा 87 बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम की धारा 11(4)/12 की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक वर्मा (22 वर्ष), जो मूल रूप से बिजनौर (उ0प्र0) का निवासी है और हाल में संजय नगर टिबड़ी में रह रहा था, उसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम की सक्रियता
किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी के नेतृत्व में उ0नि0 अंशुल अग्रवाल, उ0नि0 पूजा पाण्डेय, कानि0 विवेक गुसांई और कानि0 प्रेम सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…