*तनवीर अली हरिद्वार*
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में किया गया योग शिविर का आयोजन, स्वस्थ तन-मन के लिए पुलिस जवानों और भावी पीढ़ी को किया गया जागरुक,देव संस्कृति विश्व विद्यालय एवं गायत्री परिवार शांतिकुंज के योग आचार्यों ने पुलिस कर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को सिखाया योग,
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रातः हरिद्वार पुलिस द्वारा पुलिस लाईन रोशनाबाद में योग शिविर कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास किया गया।
आयोजित योग शिविरों में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों एवं प्रशिक्षण ले रहे रंगरूटों ने प्रतिभाग कर देव संस्कृति विश्व विद्यालय एवं गायत्री परिवार शांतिकुंज के योग आचार्यों/प्रशिक्षकों से योग करने का सही तरीका सीखा। उपस्थित जन को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योग के महत्व से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिसार निरीक्षक प्रवीन आलोक द्वारा योग आचार्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर योग क्रियाओं की बारीकियां सीखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
देव संस्कृति विश्व विद्यालय एवं गायत्री परिवार शांतिकुंज से आई प्रशिक्षण टीम में श्री अजय त्रिपाठी, डा. कमल किशोर यादव, डा. इन्द्राणी त्रिवेदी, अकुला ज्योतिका श्रेया व वंशिका शामिल थी।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…