तनवीर अली हरिद्वार।
बीएचईएल में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ पर रहा जोर, योग भारत की अमूल्य विरासत, रंजन कुमार,कार्यपालक निदेशक…
हरिद्वार | 21 जून:- समूचे विश्व के साथ-साथ हरिद्वार स्थित बीएचईएल (BHEL) उपनगरी में भी आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष के आयोजन की मुख्य थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) रखी गई थी।
मुख्य अतिथि ने किया योग का आह्वान
बीएचईएल के इंटरनेशनल क्लब में आयोजित योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने योग को भारत की अमूल्य विरासत बताते हुए कहा, “योग केवल शारीरिक बीमारियों से बचाव का साधन नहीं है, बल्कि यह हर आयु वर्ग के लिए एक सक्रिय, स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने की कला है।” उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों और उनके परिजनों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
आठ दिवसीय शिविर का हुआ समापन
गौरतलब है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून से आठ दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई थी। शिविर के समापन अवसर पर योग प्रशिक्षक श्री एल.एस. रावत ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों और प्राणायामों का विधिवत अभ्यास कराया।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर महाप्रबंधक (ईएम) एवं बीएचईएल योग मंडल के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राणा, अन्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन और बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन योग मंडल, बीएचईएल के सचिव श्री शिव प्रकाश द्वारा किया गया।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…