तनवीर अली हरिद्वार।
डीपीएस रानीपुर में धूमधाम से मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,
मुख्य अतिथि सांसद, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विद्यार्थियों के साथ किया योगाभ्यास, योग के इस महाकुंभ में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और सकारात्मकता का दिया संदेश,
हरिद्वार, 21 जून 2026
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर में आज 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। योग के इस महाकुंभ में 1000 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और सकारात्मकता का संदेश दिया।
अतिथियों का सानिध्य और मार्गदर्शन
कार्यक्रम में हरिद्वार के माननीय सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आदेश चौहान ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
योग है स्वस्थ जीवन का आधार
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने सभी का स्वागत करते हुए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्री आदेश चौहान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि योग के माध्यम से ही हम एक स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्रप्रेम की भावना को आत्मसात कर सकते हैं।
मुख्य अतिथि श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा, “भारत की प्राचीन परंपरा योग अब विश्व कल्याण का माध्यम बन चुका है।” उन्होंने वर्ष 2015 से शुरू हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के वैश्विक प्रभाव पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को सलाह दी कि योग मन, शरीर और बुद्धि को संतुलित करने का सबसे सुलभ साधन है। उन्होंने नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास करने को अपने लिए एक सुखद और प्रेरणादायी अनुभव बताया।
विशेषज्ञों के निर्देशन में हुआ अभ्यास
इस अवसर पर प्रख्यात योगाचार्य योगी रजनीश और योगाचार्य मोहन जी ने प्रतिभागियों को योग की बारीकियां सिखाईं। कार्यक्रम के दौरान सूर्य नमस्कार और विभिन्न प्राणायामों का सजीव प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और प्रधानाचार्य ने स्वयं भी विद्यार्थियों के साथ योग कर उनका मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन अशोक तिवारी एवं रिया शर्मा द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 1000 से अधिक लोगों की उपस्थिति ने डीपीएस रानीपुर को योगमय और ऊर्जावान बना दिया।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…