तनवीर अली हरिद्वार।
हवा में नकली पिस्टल लहराना पड़ा भारी,दून पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्यवाई कर, फॉर्च्यूनर कार को किया सीज,
‘ऑपरेशन प्रहार’ में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई,
देहरादून/मसूरी:
देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मसूरी पुलिस ने मसूरी-धनोल्टी रोड पर चलती कार में पिस्टलनुमा गैस लाइटर लहराकर दहशत फैलाने वाले एक पर्यटक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी लग्जरी कार को सीज कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
शनिवार, 20 जून 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मसूरी-धनोल्टी रोड पर एक फॉर्च्यूनर कार (संख्या: UP-14-DR-1000) में सवार व्यक्ति खिड़की से बाहर हाथ निकालकर हवा में पिस्टल लहरा रहा है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस हरकत में आई और टिहरी बाईपास के पास उक्त वाहन को रोक लिया।
जांच में सामने आई सच्चाई
पुलिस की सघन तलाशी के दौरान कार से एक ‘पिस्टलनुमा गैस लाइटर’ बरामद हुआ। चालक की पहचान विक्की गर्ग निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ घूमने आया था और गाड़ी में सवार किसी व्यक्ति ने मजाक-मजाक में इस गैस लाइटर को हवा में लहराया था। किसी पीछे आ रहे वाहन चालक ने इस हरकत को देख पुलिस को इसकी शिकायत कर दी थी।
पुलिस की सख्त कार्रवाई
पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने और नियमों के उल्लंघन के आरोप में वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की। साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने के चलते पुलिस ने उक्त फॉर्च्यूनर कार को एमवी एक्ट (MV Act) के तहत सीज कर दिया है।
पुलिस का संदेश:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने स्पष्ट किया है कि जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भविष्य में भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…