तनवीर अली हरिद्वार।
थाना पथरी, खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही, चोरी का खेल खत्म, पथरी पुलिस की मुस्तैदी से खुला राज, 24 घंटे में खुलासा 02 आरोपी पुलिस के फंदे में फँसे, 05 चोरी की मोटरें बरामद,पुलिस की कार्यवाई से क्षेत्र के किसानों ने ली राहत की सांस,
*मुखबिर तंत्र और सतर्क पुलिसिंग का दिखा असर*
*पुलिस की इस करवाई से क्षेत्र कि किसानों को मिलेगी राहत*
दिनांक 15-06-2026 को वादी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार द्वारा खेत से पानी की मोटर चोरी होने संबंधी प्रार्थना पत्र थाना पथरी पर दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0- 295/2026 पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई।
क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को शीघ्र खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, क्षेत्र में लगे डिजिटल साक्ष्यों की जांच एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दिनांक 16-06-2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 02 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों संदिग्धों ने मोटर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 05 मोटरें बरामद की गईं, जिनकी तस्दीक की जा रही है।
पकड़े गये आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. शहजाद पुत्र इरशाद
2. साहिल पुत्र लियाकत
दोनों निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पदार्था, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी*
चोरी की 05 पानी की मोटरें
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 महेन्द्र पुंडीर
2. का0 जितेन्द्र पुंडीर
3. का0 मनोज वर्मा

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…