तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार में कल दौड़ेंगे कदम, आयुष विभाग की ओर से “रन फॉर योग” का आयोजन,
आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल हरिद्वार आयोजित होगा “रन फॉर योग” कार्यक्रम…
हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड के आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार, 17 जून को एक भव्य “रन फॉर योग” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन दौड़ का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।
देवपुरा चौक से चन्द्राचार्य चौक तक होगी दौड़
आयुष विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ कल प्रातः 06:30 बजे देवपुरा चौक से होगा। यहाँ से दौड़ शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए चन्द्राचार्य चौक पर संपन्न होगी। इस दौड़ के माध्यम से “योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं” और “Yoga 365 – हर दिन, योग हर क्षण” का संदेश घर-घर तक पहुँचाया जाएगा।
आयुष मंत्री मदन कौशिक करेंगे शुभारंभ
इस स्वास्थ्य जागरूकता दौड़ में उत्तराखण्ड के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री श्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। वे स्वयं उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे और योग के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।
भारी जनसहभागिता की उम्मीद
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, योग प्रशिक्षकों, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रहने की संभावना है। विभाग ने हरिद्वार वासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में एकत्रित होकर इस मुहिम को सफल बनाएं और स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…