तनवीर अली हरिद्वार।
*”ऑपरेशन प्रहार”*
*थाना रायपुर*
*दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति से अपराधियों का पुलिस के चंगुल से बच निकलना हुआ नामुमकिन*
मन्दिर में हुई चोरी की घटना थाना रायपुर पुलिस ने किया खुलासा,घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में चोरी हुआ माल व नगदी की बरामद।
*नशे के आदी है गिरफ्तार अभियुक्त, अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये दिया गया था चोरी की घटनाओ को अंजाम*
दिनांक – 07/06/2026 को वादी श्री राजीव तोमर सचिव श्री शिव मन्दिर समिति (रजि) दुर्गा एन्कलेव सहस्त्रधारा रोड देहरादून ने थाना रायपुर पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि श्री दुर्गा एन्कलेव सहस्त्रधारा रोड स्थित श्री शिव मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा मूर्तियां व अन्य सामान चोरी व क्षतिग्रस्त कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशो के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासोें के परिणाम स्वरूप दिनांक: 08-06-26 को सहस्त्रधारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त कृष्णा थापा पुत्र बारू को घटना में चोरी किये गये माल व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं के लिये उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
कृष्णा थापा पुत्र बारू पहाडी निवासी ग्राम- सभावाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र – 23 वर्ष
*बरामदगी :-*
1- मन्दिर से चोरी किया गया लगभग 02 लाख रूपये मूल्य का सामान
2- घटना में चोरी किये गये 13 हजार रू0 नगद
3- घटना में चोरी किये गये 02 मोबाइल फोन सैमसंग व रियल-मी कम्पनी
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 संजय रावत, चौकी प्रभारी मयूर विहार
2- का0 दीपक कुमार
3- का0 विनोद कुमार

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…