तनवीर अली हरिद्वार।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान में चला परिवहन विभाग का डंडा, नियमों की अनदेखी करने वाली 15 बसें सीज, 3 की फिटनेस निरस्त, सुरक्षा मानकों के साथ खिलवाड़ पर गिरी गाज,यात्री सुरक्षा से समझौता नहीं’: परिवहन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से खंगाली बसों की फिटनेस…
हरिद्वार, 09 जून 2026
सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ प्रशासन: 15 बसों का कटा चालान, 3 की फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति
हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग और पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को एक बड़ा संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में इंटरसेप्टर टीम और यातायात पुलिस ने जनपद के प्रमुख मार्गों पर यात्री बसों की सघन जांच की।
क्या-क्या हुई जांच:
अभियान के दौरान बसों के परमिट, कर अदायगी, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ यात्री सुरक्षा के मानकों—जैसे स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) और आपातकालीन निकास की बारीकी से जांच की गई।
प्रशासन की चेतावनी:
एआरटीओ नेहा झा ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने वाहन स्वामियों को निर्देशित किया कि वे अपने वाहनों के समस्त अभिलेख अपडेट रखें और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने वाली 3 बसों के फिटनेस निरस्तीकरण की सिफारिश के बाद बस संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…