​रानीपुर विधानसभा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार: विधायक आदेश चौहान ने दो प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ।

तनवीर अली हरिद्वार।

​रानीपुर विधानसभा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार: विधायक आदेश चौहान ने दो प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ।

​हरिद्वार की रानीपुर भेल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने मंगलवार को दो महत्वपूर्ण सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। विधायक ने हरिद्वार नगर निगम के वार्ड संख्या 59 स्थित सीतापुर गणेश विहार में लॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण और ग्राम रावली महदूद में पीपलेश्वर मंदिर वाली सड़क का नाली सहित निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
​इस अवसर पर स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा, “रानीपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य पूरी तरह गुणवत्तापरक और समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
​जर्जर रास्ते और जलभराव से मिलेगी मुक्ति
​सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए ग्राम प्रधान प्रमोद पाल और नगर निगम पार्षद विनीत चौहान सहित स्थानीय नागरिकों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इन सड़कों के बनने से स्थानीय निवासियों और पीपलेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को जलभराव और जर्जर रास्ते की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
​ये रहे उपस्थित:
इस मौके पर सुखबीर चौहान, बृजेश धीमान, विनीत चौहान, विपिन चौहान, अंजू सैनी, अशोक पंडित, नाथीराम सैनी, संदीप सैनी, वीरेंद्र चौहान, कपिल त्यागी, लोकेश सैनी, मनोज पाल, अनुज पाल, शिवचरण पाल, कृष्ण पाल, बालेश सैनी, विशेष चौहान, अरविंद, मनीष चौहान, ताहिर हसन, विनोद शर्मा, आर.के. पासवान, महेंद्र सिंह, मोहन बिष्ट, वीरेंद्र पाल, अशोक कुमार, सुनील कुमार, रतीभान सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

 

​गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता: आदेश चौहान
विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि सड़कों के निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता से कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने तय समय के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

You may have missed