तनवीर अली हरिद्वार।
*थाना सिडकुल हरिद्वार*
धोखाधडी के मामले में कई सालों से फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी अपराधी को सिडकुल पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर से किया गिरफ्तार,
*वर्ष- 2022 से लगातार चल रहा था फरार*
*पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हेतु लगातार दी जा रही थी दबिश*
*ठिकाने बदल-बदल कर कर रहा था, पुलिस को गुमराह*
*माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गिरफ्तारी वारण्ट*
थाना सिडकुल पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 388/22 पंजीकृत किया गया उक्त अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा संपादित की जा रही है।
उक्त अभियोग में वांछित चल रहे आरोपित अरुण कुमार को जो की लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश/गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दविश दी जा रही थी।
आरोपित लगातार अपने रहने के ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा था, आरोपित पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारी हेतु ₹5000/- का इनाम घोषित किया गया तथा माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया गया।
उक्त आरोपित की तलाश हेतु मुखवीर तन्त्र को सक्रिय कर मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपित अरुण कुमार उपरोक्त को पुलिस चौकी बलवा गेट कोतवाली जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के पास से पकडा गया।
*नाम व पता आरोपित*
अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भलुवा पोस्ट अंतवाडी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।
*पुलिस टीम*
1 .उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान चौकी प्रभारी कोर्ट
2. कांस्टेबल जितेंद्र तोमर
3. कांस्टेबल गजेंद्र

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…