तनवीर अली हरिद्वार।
“विश्व पर्यावरण दिवस”,हरिद्वार जिला न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त ने भी किया पौधा रोपण…
हरिद्वारः प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून 2026 को “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के सहयोग से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त जी रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा स्वयं वृक्षारोपण कर उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस जागरूकता व वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला न्यायालय हरिद्वार के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष श्री जसमहेन्द्र सिंह,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव श्री अविनाश कुमार श्रीवास्तव, एल .ए.डी.सी अधिवक्ता, व लॉ इंटर्स समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि धरती को सुरक्षित रखने में भी मुख्य भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लें।
इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत की अध्यक्षा श्रीमती नीतू जोशी, (न्यायाधीश) ने भी वृक्षारोपण किया तथा उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगणों ने भी उत्साहपूर्वक पाौधारोपण किया और पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु एक विशेष मुहिम चलाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। वहीं जिला कारागार हरिद्वार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार व जिला कारागार हरिद्वार प्रशासन के सहयोग से रिटेनर अधिवक्ता सीमा द्वारा बंदियों से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमे बंदियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…