- तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार के ज्वालापुर में सैकड़ों साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा।
बड़ा हादसा टला:- व्यस्त गांधी मार्केट में भरभराकर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर।
बिजली सप्लाई ठप:- पेड़ गिरने से विद्युत लाइनें टूटीं, कई दुकानें चपेट में आईं।
राहत कार्य जारी:- मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल और बिजली विभाग की टीमें।
एंकर: “धर्मनगरी हरिद्वार में लगातार हो रहे खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते एक बड़ा हादसा हो गया है। उपनगरी ज्वालापुर के व्यस्तम इलाके ‘गांधी मार्केट’ में सैकड़ों साल पुराना एक विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ इतना भारी-भरकम था कि उसने वहां से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइनों और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त नीचे से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए, वरना एक बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया है।

“हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित मोहल्ला कोटरवान की गांधी मार्केट की हैं। आप देख सकते हैं कि किस तरह मौसम का मिजाज बिगड़ने और तेज हवाएं चलने के कारण यह सदियों पुराना शिव मंदिर पर स्थित पीपल का पेड़ जमींदोज हो गया। यह इलाका ज्वालापुर का सबसे व्यस्त बाजार माना जाता है, जहां हर वक्त लोगों की भारी आवाजाही रहती है। अचानक पेड़ गिरने से बाजार में चीख-पुकार मच गई। पेड़ के मलबे ने बिजली के तारों को तोड़ दिया और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और विद्युत विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सबसे पहले इलाके की बिजली सप्लाई को कटवाया गया ताकि कोई करंट की चपेट में न आए। फिलहाल युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, और पेड़ को काटकर रास्ते से हटाने की कोशिशें जारी हैं।”
इस हादसे ने एक बार फिर कुदरत के आगे इंसानी बेबसी को दिखाया है, लेकिन राहत की बात यही रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही रास्ता साफ कर बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।

More Stories
40 का पेट्रोल भरवाकर ₹9.5 हजार लूटने वाले 2 लुटेरे तमंचे व नकदी संग गिरफ्तार,भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से चढ़े हत्थे, लूट की रकम, तमंचा व बाइक बरामद…
रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से ढूँढे, दो लाख के 10 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को लौटाए, पुलिस टीम का आभार व्यक्त…
हरिद्वार राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: चार राजस्व उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, बहादराबाद से औरंगाबाद तक हुआ चार्ज में बदलाव… एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने जारी किया आदेश…