तनवीर अली हरिद्वार।
*कोतवाली मंगलौर*
*पैट्रोल पम्प लूट का एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से लूटी हूई धनराशि बरामद*
*आपराधिक तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी*
*पकड़ में आए आरोपी ने साथियों संग मिलकर पेट्रोल पंप में वारदात को दिया था अंजाम*
*फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश का दौर जारी*
वादी मौ0 मन्नान निवासी लक्सर हरिद्वार द्वारा खुद के पैट्रोल पम्प पर तीन बदमाशों द्वारा ₹25300/- लूटकर ले जाते हुऐ मारपीट करने के सम्बन्ध मे अंतर्गत धारा 309(4)BNS बनाम अज्ञात तीन बदमाश कोतवाली मंगलौर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर कोतवाली मंगलौर में गठित पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करते हुए विभिन्न डिजिटल सुराग जुटाए और कड़ी मेहनत के फलस्वरुप वारदात में शामिल एक संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से लूटी हुई धनराशि का कुछ हिस्सा बरामद किया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पकड़ा गया आरोपित-*
1- अंकुश उर्फ भौंदा पुत्र पप्पू निवासी ग्राम नजरपुरा थाना कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार
*बरामद माल-*
1- धनराशि ₹3700/-
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 कलकान्त रतूडी
2-कानि0 रोशन
3-कानि0 पप्पू
4-कानि0 अंकित

More Stories
40 का पेट्रोल भरवाकर ₹9.5 हजार लूटने वाले 2 लुटेरे तमंचे व नकदी संग गिरफ्तार,भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से चढ़े हत्थे, लूट की रकम, तमंचा व बाइक बरामद…
रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से ढूँढे, दो लाख के 10 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को लौटाए, पुलिस टीम का आभार व्यक्त…
हरिद्वार राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: चार राजस्व उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, बहादराबाद से औरंगाबाद तक हुआ चार्ज में बदलाव… एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने जारी किया आदेश…