तनवीर अली हरिद्वार।
सिडकुल में गूंजी तम्बाकू के खिलाफ आवाज, जिला स्वास्थ्य विभाग और एकम्स कंपनी की बड़ी मुहिम, 31 मई ‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ की पूर्व संध्या पर हरिद्वार के सिडकुल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा,
* विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वारः राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 मई 2026 को मनाया जाने वाले विश्व तम्बाकू निषेध दिवस* के पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य विभाग व एकम्स प्योर एंड क्योर हेल्थ लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से प्योर एंड क्योर हेल्थ लिमिटेड कंपनी (एकम्स कंपनी) सिडकुल के प्लांट संख्या 7 में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर रहीं। इस जागरूकता कार्यक्रम में राजकीय नर्सिंग स्कूल रोशनाबाद के छात्र-छात्राएं तथा अध्यापकगण व कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूल, कॉलेज आदि के पास धूम्रपान करना व धूम्रपान से सम्बन्धित वस्तुओं को बेचना] कानूनी रूप से दण्डनीय है। हम सब की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों को धूम्रपान करने से रोकें तथा उनको इससे होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताइए] साथ ही साथ मुख्य अतिथि ने कहा कि स्कूल कॉलेजों व सरकारी संस्थानों इास धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ संस्थान के प्रमुख द्वारा धूम्रपान करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाकर दण्डित किया जा सकता है] उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रमुख रूप से कहा कि धूम्रपान से बचना चाहिए तथा धूम्रपान की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम करने चाहिए।
कार्यक्रम में रमन कुमार सैनी डिप्टी एल०ए०डी०सी०] लॉ इन्टर्न्स अपूर्वा चौधरी उपस्थित रहीं।

More Stories
विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में ,भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड STF की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: शेयर बाजार के नाम पर चूना लगाने वाला दबोचा, 55 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड अमृतसर से किया गिरफ्तार,
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 180 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज रहा आकर्षण का केंद्र,स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धर्मनगरी हरिद्वार राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर आई नजर,