तनवीर अली हरिद्वार।
*बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन*
हरिद्वार, 27 मई: बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा “मॉड्यूल-एएमटू (ओरिएंटेशन)” नामक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । एक वर्ष के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 61 आर्टिजन प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं । उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता ने, दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।
सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि आर्टिजन प्रशिक्षुओं की भर्ती, कंपनी के दीर्घकालिक व्यावसायिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है । साथ ही उन्होंने राष्ट्र के विकास में बीएचईएल के योगदान, संस्थान की कार्य-संस्कृति तथा नव-नियुक्त प्रशिक्षुओं की भावी भूमिका पर भी प्रकाश डाला ।

अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती पूनम तिग्गा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आर्टिजनों की भर्ती होना, बीएचईएल की प्रगति एवं विकास को दर्शाता है । वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (एचआरडीसी) श्री हरीश सिंह बगवार ने, प्रशिक्षण के उद्देश्यों तथा कार्यक्रम की रूपरेखा से संबंधित जानकारी दी ।
उल्लेखनीय है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं की व्यक्तिगत, पारस्परिक एवं संगठनात्मक प्रभावशीलता को बढ़ाना तथा आधारभूत अवधारणाओं के बारे में समझ विकसित करना है । इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (एचआरडीसी) श्री आनन्द प्रकाश सहित, अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
भेल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा आयोजित “मॉड्यूल-एएमटू (ओरिएंटेशन)” नामक प्रशिक्षण कार्यक्रम में, एक वर्ष के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 61 आर्टिजन प्रशिक्षुओं ने लिया भाग, भेल महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने, दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का किया शुभारम्भ,

More Stories
40 का पेट्रोल भरवाकर ₹9.5 हजार लूटने वाले 2 लुटेरे तमंचे व नकदी संग गिरफ्तार,भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से चढ़े हत्थे, लूट की रकम, तमंचा व बाइक बरामद…
रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से ढूँढे, दो लाख के 10 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को लौटाए, पुलिस टीम का आभार व्यक्त…
हरिद्वार राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: चार राजस्व उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, बहादराबाद से औरंगाबाद तक हुआ चार्ज में बदलाव… एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने जारी किया आदेश…